-रत्ना अस्थान के निर्देशन में टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ स्मृति समारोह जय हो
लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 24 मार्च को गोमती नगर विवेक खंड दो स्थित टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ह्लजय होह्व का प्रदर्शन वरिष्ठ नृत्य निर्देशिका रत्ना अस्थाना के निर्देशन में किया गया। इसमें विभिन्न प्रेरक गीतों पर मनभावन प्रस्तुतियां देखते ही बनी।
इस अवसर पर प्राइवेट विद्यालय, महाविद्यालय प्रबंधक, शिक्षक एवं अभिभावक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महादेव प्रसाद यादव एवं टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह को डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अलंकृत किया गया। सुभाष वाजपेई के कुशल संचालन में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. दरबारी लाल अस्थाना के पुत्र वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना पुनीत अस्थाना ने बताया कि वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना का जन्म 24 जुलाई 1905 को आगरा में हुआ था। प्रखर प्रवक्ता, क्रान्तिकारी समाज सुधारक और संगठनकर्ता रहे डॉ.दरबारी लाल अस्थाना का स्वर्गवास 3 मार्च 1985 को लगभग 80 वर्ष की आयु में हो गया था। स्वतंत्रता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 15 अगस्त 1972 को ताम्रपत्र से सम्मानित किया था।कार्यक्रम जय हो का आरंभ, परंपरा के अनुसार सरस्वती मां को पुष्प अर्पित करने के उपरांत गणेश वंदना एक दंताए भाव नृत्य से हुआ। इसमें एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने प्रतिभाग किया। इस क्रम में टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छोटी सी बिटिया शिवांगी ने सेव अर्थ का प्रभावी संदेश दिया। रत्ना अस्थाना के निर्देशन में समारोह की टाइटल प्रस्तुति जय हो ने आयोजन को परवान चढ़ाया। इसमें एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने रोमांचक कलाबाजियां भी पेश कर तालियां बटोरीं। इस क्रम में आरंभ हैं प्रचंड में अग्रिमा चौरसिया के साथ वीरा मौर्या, रक्षा शर्मा, एंजल मौर्या ने बेहतरीन नृत्य संयोजन पेश कर वाहवाही लूटी। दूसरी ओर टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रियंका यादव, सौम्या मौर्य, आरती राजभर, अनुप्रिया, भाविका यादव, अदिति गुप्ता, आंचल राजभर की देश मेरे प्रस्तुति ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया वहीं प्रीति यादव ने देश के क्रान्तिवीर भगत सिंह पर प्रेरक कविता का पाठ कर सबका दिल जीत लिया। अंत में रत्ना अस्थाना के निर्देशन में तेरी मिट्टी गाने पर एंजल मौर्या के साथ वीरा मौर्या और रक्षा शर्मा ने प्रभावी नृत्य संयोजन प्रस्तुत कर आंखे नम कर दी।
समारोह में महादेव प्रसाद यादव ने देश के भविष्य, बच्चों को मोबाइल की लत से बचने का प्रेरक संदेश भी दिया। अंत में सभी प्रतिभागी बेटियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कृष्णानंद ने राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्ररेक कविताएं भी सुनायी। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुत्र वधू शुभ्रा अस्थाना ने धन्यवाद देकर सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आनंद, नमन, पावनी, रोली, सुधा, लक्ष्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।





