back to top

मध्यप्रदेश तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 35 लोग घायल

डांग (गुजरात). गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 17 को गंभीर चोटें आई हैं। श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर थे।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़ते हुए लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों- दो महिलाओं और तीन पुरुषों- की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है। पुलिस के अनुसार मरने वाले तीन पुरुषों और दो महिलाओं में बस चालक भी शामिल है। पाटिल ने बताया कि कुल 35 यात्रियों का निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) में इलाज जारी है, जिनमें से 17 को जिले के अहवा स्थित सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। श्रद्धालु रात में त्र्यंबकेश्वर से द्वारका के लिए रवाना हुए थे। अधिकारी ने बताया कि वे अपनी यात्रा फिर से शुरू करने से पहले चाय पीने के लिए सापुतारा में कुछ देर रुके थे, तभी हिल स्टेशन से 2.5 किलोमीटर दूर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों से श्रद्धालु 23 दिसंबर 2024 को चार अलग-अलग बसों में सवार होकर विभिन्न राज्यों के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

डांग के जिलाधिकारी महेश पटेल ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही चार बसों में से एक बस खाई में गिर गई। उन्होंने कहा, यात्रियों के अनुसार, उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू करने से पहले सापुतारा में चाय- नाश्ता किया। आशंका है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। चिकित्सा कर्मचारी घायल व्यक्तियों का उपचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की एक टीम ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला तथा उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि बस 52 सीट वाली थी और उसमें 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि ये लोग दिसंबर में तीर्थयात्रा पर निकले थे और देश के विभिन्न पवित्र स्थानों का दौरा कर रहे थे।अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एकत्र की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी बस चालक रतन लाल जाटव, दो अन्य पुरुषों बोलाराम कुशवाह, पप्पू यादव और मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की दो महिलाओं गुड्डी बाई और कमलेश बाई यादव के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...