back to top

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहल
लखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क. पंचम वर्ष के छात्र राजहंस कुमार ने गौरैया संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने संकाय परिसर में गौरैया के लिए घोंसले लगाने के साथ-साथ दाना और पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया है। राजहंस लंबे समय से यह प्रयास कर रहे हैं, इस आशा के साथ कि एक दिन गौरैया फिर से परिसर में लौटेगी और अपनी चहचहाहट से वातावरण को जीवंत बनाएगी।
भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि विशेष बात यह है कि राजहंस कुमार ने गौरैया के लिए एक विशेष घोंसला भी डिजाइन किया है। उनके अनुसार, डिजाइन से गौरैया को नया जीवन दिया जा सकता है। इस घोंसले की मुख्य विशेषता उसका लेयर्ड एंट्री सिस्टम है, जो इसे शिकार करने वाले पक्षियों से अधिक सुरक्षित बनाता है। साथ ही, घोंसले का अंदरूनी भाग सीधे दिखाई नहीं देता, जिससे गौरैया को सुरक्षित और शांत वातावरण मिल सके।
राजहंस का यह डिजाइन कम लागत वाला, स्थानीय सामग्री से निर्मित होने योग्य और आसानी से स्थापित किया जा सकने वाला है। यह पहल न केवल गौरैया को सुरक्षित आश्रय देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में उनकी वापसी के लिए एक व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत करती है।
गौरैया, जो कभी घर-आँगनों की पहचान हुआ करती थी, आज शहरीकरण, पेड़ों की कमी, आधुनिक इमारतों में घोंसले के लिए स्थान के अभाव और प्रदूषण के कारण तेजी से कम होती जा रही है। ऐसे में राजहंस कुमार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण, सह-अस्तित्व और संवेदनशील वास्तुकला का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। विश्व गौरैया दिवस हमें यह संदेश देता है कि यदि हम अपने आसपास पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाएं, तो गौरैया जैसी नन्ही चिड़िया फिर से हमारे जीवन का हिस्सा बन सकती है।

RELATED ARTICLES

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के बीच श्रीकृष्ण ने की माखन की चोरी

तुलसी रंगमंच पर चल रही श्रीकृष्ण लीलालखनऊ। श्री ऐशबाग रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे भारतीय नववर्ष मेला एवं चैती महोत्सव के दूसरे...