back to top

लविवि को मिला क्ले सिरेमिक आधारित सेंसर पर पेटेंट

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग को फ्लाई ऐश डोप्ड क्ले सिरामिक नैनो कंपोजिट आधारित सेंसर पर भारतीय पेटेंट मिला है। भौतिक विज्ञान विभाग (एडवांस्ड ग्लास एंड ग्लास सेरेमिक्स रिसर्च लेबोरेटरी) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीआर गौतम के निर्देशन से सेंसर के निर्माण पर कार्य किया गया, जिसका निर्माण मिट्टी और अन्य प्राकृतिक और हल्के रासायनिक पदार्थों का मिश्रण करके किया गया है, जिसका बनाना सामान्य लोगों के लिए सुलभ हो सकता है।

डा. सीआर गौतम इस सेंसर के निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया कि वर्तमान में कार्बन डाइआॅक्साइड वायुमंडल को अत्यधिक प्रभावित कर रहा है और हमें इसे पहचानने के लिए सस्ते और प्रभावी तरीकों की आवश्यकता है। बाजार में कई गैस सेंसर हैं, लेकिन वे महंगे होते हैं, जिससे कई लोगों के लिए उपयुक्त नहीं होते। इसका मुख्य उद्देश्य सस्ते और प्रभावी गैस सेंसर का निर्माण करना है।

इस गैस सेंसर को ऐसे तैयार किया गया है कि इसमें अधिक छिद्रता और घनत्व होगा, जिससे गैस की पहचान की क्षमता में वृद्धि होगी। यह मिट्टी पर आधारित गैस सेंसर सस्ता, प्रभावी, और टिकाऊ है, और इसका सेंसर प्रतिक्रिया (रेस्पांस), प्रतिक्रिया (रेस्पांस ) समय, और पुनर्प्राप्ति (रिकवरी) समय 3.39, 16.95 सेकंड, और 18.05 सेकंड है। सेंसर का निर्माण डा गौतम एवं उनके शोधार्थियों सर्वेश कुमार अविनाशी, रजत कुमार मिश्रा, श्वेता, सविता कुमारी, डा एजाज हुसैन, राखी, आकाश सचान, डा जायरीन फातिमा, डा अमरेंद्र गौतम के द्वारा पूर्ण किया गया है।

इस गैस सेंसर के निर्माण में बीबीएयू के भौतिक विज्ञान विभाग (नैनोमटेरियल्स और सेंसर रिसर्च लेबोरेटरी) के प्रो. बाल चंद्र यादव और उनके शोधार्थी अजीत सिंह का सहयोग मिला है। डा गौतम ने बताया कि इस पेटेंट को भारतीय पेटेंट कराने के लिए 25 सितंबर 2023 को आवेदन किया गया था। भारतीय पेटेंट कार्यालय, नई दिल्ली की ओर से 13 अक्टूबर 2023 स्वीकार कर प्रकाशित कर दिया गया।

इस शोध को राज्य सरकार की रिसर्च और डेवलपमेंट योजना के तहत मान्यता प्राप्त है और इसके अंतर्गत भौतिक विज्ञान विभाग के डा. सीआर गौतम को प्रोजेक्ट सौंपा गया है। इस प्रोजेक्ट का विषय ‘वाटर फिल्टरेशन और गैस सेंसर के लिए क्ले (मिट्टी) आधारित छिद्रयुक्त सिरेमिक का निर्माण’ है और इसमें डा. गौतम के साथ-साथ प्रो. एसपी सिंह भी सह-निर्देशक के रूप में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...