back to top

स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाइजेशन में लखनऊ प्रथम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने की डिजिटल मिशन की समीक्षा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (नेशनल हेल्थ अथॉरिटी) द्वारा सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन(एबीडीएम) की समीक्षा की गई जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाइजेशन में लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एबीडीएम के सफलता के लिए जिले से लेकर ब्लॉक तक के सभी अधिकारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कई चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इसको अपनाने के लिए निजी चिकित्सकों के साथ ऑनलाइन और ऑफ़लाइन बैठक की गयी। व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। तहसील स्तरीय अस्पतालों के साथ हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को एक्टिव करने और एबीडीएम अपनाने के लिए बैठकें की गईं।

एबीडीएम के नोडल अधिकारी डा. ए.पी.सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक 110,000 से अधिक आयुषमान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) नंबर बनाए गए, 297 हेल्थ केयर प्रोफेशनल पंजीकृत किए गये, 16.50 लाख लोगों का हेल्थ रिकॉर्ड आभा नंबर से लिंक किया गया और 92,000 से अधिक टोकन स्कैन किए गए व बनाए गए ।

इन सभी सेवाओं में जनपद ने पहला स्थान प्राप्त किया है । ई- संजीवनी के तहत लगभग 1.48 लाख लोगों का टेली कंसल्टेशन के माध्यम से इलाज किया गया े इसके अलावा लगभग 246 निजी अस्पतालों ने एबीडीएम के तहत अपना पंजीकरण करवाया ।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...