back to top

लखनऊ : सीएम आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को वहां सुरक्षा बढा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल112 पर उक्त धमकी दी गई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास और प्रदेश की कई अन्य जगहों को बम से उडाने की धमकी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस धमकी भरे संदेश के बाद मुख्यमंत्री के पांच, कालिदास मार्ग स्थित आवास की सुरक्षा और कडी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कालिदास मार्ग पर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के भी आवास हैं। सूत्रों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते की मदद से छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के वीआईपी इलाकों में भी सघन चेकिंग कर रही है। सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति ने प्रदेश में 50 अलग अलग अन्य जगहों पर भी बम धमाके करने की धमकी दी है।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पिछले महीने कामरान नामक व्यक्ति ने प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्पडेस्क को फोन किया था और सीधे मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कामरान मुंबई में रहता था और उसे महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते ने गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...