back to top

लखनऊ : दिल्ली के बाद अब यूपी पर टिकी आम आदमी पार्टी की नजर

लखनऊ। दिल्ली में लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब उत्तर प्रदेश पर टिक गई है और राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी दिल्ली विकास मॉडल पर वोट मांगेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार लखनऊ के दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के विकास मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में गुजरात मॉडल का धोखा देकर जनता से वोट लिए थे लेकिन गुजरात मॉडल दरअसल झूठ के सिवा कुछ नहीं था। हाल के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने यह जाहिर कर दिया है कि दिल्ली मॉडल ही विकास का असल मॉडल है।

सिंह ने कहा कि राजनीतिक लिहाज से सबसे संवेदनशील राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी जमीन तैयार करने में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आप 24 फरवरी से 22 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसमें 25 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए अगले 90 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता एक लाख सात हजार गांवों में जाएंगे।

सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बात के लिए आश्वस्त है कि वर्ष 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। भाजपा की तमाम जहरीली बातों और हथकंडों के बावजूद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी बेहद सुखद है। इससे संकेत मिलते हैं कि जनता अब नफरत की राजनीति के बजाय विकास देखना चाहती है।

सिंह ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता की राय एकत्र करेंगे, मुद्दों की जानकारी लेंगे और पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन महीने में रिपोर्ट देंगे। उन्होंने बताया कि शहरी इलाकों में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नगरों के 12 हजार वार्डों में जनसम्पर्क होगा।

उत्तर प्रदेश मूल के पांच विधायक दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। वे इन अभियानों को चलाने में विशेष भूमिका निभाएंगे। सिंह ने बताया कि दिल्ली विधानसभा में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी के 15 विधायक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वे प्रदेश में पार्टी की जमीन तैयार करेंगे। इन विधायकों को चुनाव में खास जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय कोर मुद्दों पर काम किया जाएगा।

आप के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी कार्यकर्ता घर, घर जाकर लोगों को दिल्ली के विकास मॉडल की जानकारी देंगे। साथ ही उनके लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। आप प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब यह जान चुकी है कि नफरत की राजनीति से किसी का कोई भला नहीं होता। जनता ने जिस भाजपा पर विश्वास किया उसने उसे छला है। लोगों को अब इसका बखूबी एहसास भी होने लगा है।

सिंह ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन के तमाम दावों के विपरीत गुंडाराज, अराजकता व्याप्त है और लोकतंत्र का गला घोटने की सरकारी स्तर पर साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, नौजवान, महिलाएं तथा समाज का हर वर्ग बेहद परेशान है, मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की झूठी बातें कहकर अपनी पीठ थपथपाने में व्यस्त हैं।

सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकतंत्र का गला घोटने की प्रयोगशाला बन चुका है। सीएए और एनआरसी के जनविरोध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान और कार्वाइयां एक असफल मुख्यमंत्री की निशानियां हैं। अब प्रदेश की जनता विकास की राजनीति चाहती है और साफ-सुथरा नेतृत्व देने में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। भाषा सलीम रंजन नेत्रपाल नेत्रपाल 2302 161

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...