back to top

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली

देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान ने यहां राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को पद की शपथ दिलायी। भारतीय सेना में उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए सिंह को सेवा के दौरान कई अलंकरणों से नवाजा जा चुका है। उन्हें भारत-चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। नये राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही मुख्य सचिव एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बेबी रानी मौर्य की जगह ली है जिन्होंने पिछले दिनों अपना कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। शपथ ग्रहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का विषय है कि उन्हें उत्तराखंड जैसी वीरों की भूमि की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक के तौर पर देश की सेवा करने के बाद वीरभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिलने पर वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं जहां हर परिवार में कोई न कोई सैन्यबल में है। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित मसले उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल पद की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...