back to top

लव आज कल का ट्रेलर रिलीज, देखे वीडियो

मुंबई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म लव आज कल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाती ये फिल्म इस साल वेलेंटाइंस डे (14 फरवरी) के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर शानदार है और इसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

मूवी में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये मूवी 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर लव आज कल का सीक्वल है। इसका निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा को लोगों का दिल जीता था। इम्तियाज अली ने लव आज कल के सीक्वल में टाइटल में बदलाव नहीं किया है। फिल्म का ट्रेलर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की नोकझोंक से शुरू होता है। लव आज कल में दो दौर (2020 और1990) की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

आरुषि शर्मा और सारा अली खान कार्तिक की लव लेडी बनी हैं। दोनों एक्ट्रेसेस संग कार्तिक का लव एंगल और लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। प्यार में पड़े कार्तिक की आरुषि संग जोड़ी तो पर्दे पर ठीक लगती है लेकिन सारा संग उनका रोमांस ओवर एक्ंिटग जैसा है। कहानी में रोमांस का तड़का फन एंगल के साथ डाला गया है। लव आज कल मॉर्डन और टिपिकल लव स्टोरी दिखाती है।

फिल्म के ट्रेलर में सारा अली खान से ज्यादा आरुषि शर्मा इंप्रेस करती हैं। जहां सारा बोल्ड और मॉर्डन हैं, तो आरुषि देसी गर्ल बनी हैं। कार्तिक अपनी पिछली फिल्मों की तरह लवरबॉय टाइप रोल में हैं। लव आज कल में इसी फिल्म के पुराने गानों को रीक्रिएट किया गया है। सारा की एक्टिंग कमजोर नजर आती है। कार्तिक-सारा की इस मूवी का थीम, कहानी और यहां तक कि गाने भी पहले पार्ट की याद दिलाते हैं। पिछली लव आज कल से तुलना करें तो कहानी में नयापन नहीं है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...