back to top

लव आज कल का पहला पोस्टर आउट

मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने बृहस्पतिवार को अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल का पहला पोस्टर साझा किया। निर्देशक इम्तियाज अली का कहना है कि यह फिल्म आधुनिक प्रेम और पुराने दिनों के प्रेम का अच्छा मिश्रण होगी।

साल 2009 में इसी नाम से आई फिल्म में भी दो अलग-अलग समय की प्रेम कहानियां दिखाई गई थीं। निर्देशक उसके सीक्वल में भी कुछ वैसा ही करने की कोशिश में हैं। मूल फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और ब्राजील की मॉडल गिसेली मोंटियेरो भी फिल्म का हिस्सा थे।

सारा और कार्तिक इस फिल्म में जो और वीर का किरदार निभा रहे हैं। सारा ने फिल्म का पोस्टर साझ करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, मिलिए वीर और जो से…आइये हमारी जादुई दुनिया के बवंडर में खो जाइये….लव आज कल। फिल्म का पहला ट्रेलर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आएगा। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और नवोदित अभिनेत्री आरुषि शर्मा भी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...