back to top

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। अयोध्या में भी रामलला का जन्मोत्सव इसी दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा, जबकि मध्याह्न क्षण दोपहर 12:27 बजे का है। चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे आरंभ होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी। ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, उदया तिथि को त्योहार मनाया जाता है। इसलिए राम नवमी का मुख्य पर्व 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
27 मार्च 2026 को राम नवमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन व्रत रखना, राम नाम जप करना और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी होगा। जो लोग राम नवमी का व्रत रखें, उन्हें सूर्योदय से पहले पारण करना चाहिए। राम नवमी पर गरीबों को भोजन कराना, ब्राह्मणों को दान देना और राम मंदिर में चढ़ावा चढ़ाना विशेष पुण्यदायी माना गया है।

तिथि को लेकर कंफ्यूजन क्यों?
अक्सर नवमी तिथि दो दिनों में फैली रहती है, जिससे लोगों में कन्फ्यूजन रहता है कि त्योहार 26 मार्च को मनाएं या 27 मार्च को। इस बार भी नवमी तिथि 26 मार्च सुबह 11:48 बजे शुरू हो रही है, लेकिन उदया तिथि के नियम के अनुसार 27 मार्च को सूर्योदय के समय नवमी तिथि मौजूद रहेगी। इसलिए अधिकांश मंदिरों और धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, राम नवमी 27 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी। अयोध्या सहित पूरे देश में इसी तिथि को भव्य उत्सव होगा।

अयोध्या में राम नवमी कब मनाई जाएगी?
अयोध्या में राम नवमी का सबसे भव्य आयोजन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को होगा। राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव दोपहर 12:27 बजे के मध्याह्न मुहूर्त में मनाया जाएगा। लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे और श्री राम जन्मभूमि पर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। राम नवमी के दिन अयोध्या में शोभा यात्रा, भजन-कीर्तन, राम लीला और प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राम नवमी का महत्व
राम नवमी का त्योहार भगवान राम के आदर्श चरित्र, मयार्दा पुरुषोत्तम होने और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार श्री राम का जन्म हुआ था। राम नवमी मनाने से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय, कर्तव्य और परिवार के प्रति समर्पण सिखाता है।

राम नवमी की पूजा विधि
हर वर्ष रामनवमी पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रूप में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के दिन ब्रह्रा मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें, फिर इसके बाद साफ-सुथरा वस्त्र धारण करें और तांबे के पात्र में जल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें। पूजा का संकल्प लेते हुए पूजा आरंभ करें। घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर के सामने लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर उस पर प्रभु राम की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद भगवान श्रीराम समेत माता सीता, भाई लक्ष्मण और हनुमान जी को पीला चंदन, फूल, धूप, दीप, वस्त्र, माला, फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सामने घी का दीपक और धूप जलाकर राम रक्षा स्तोत्र, रामचरितमानस का पाठ करें और अंत में भगवान श्रीराम की आरती करें।

रामनवमी पर शहर में होेंगे विविध आयोजन
भगवान श्रीराम का जन्म का पर्व रामनवमी शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भगवान राम के जन्म को लेकर मन्दिरों में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। टिकैतराय तालाब स्थित राम जानकी मंदिर में दोपहर 12 भगवान श्रीराम का जन्तोत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम जानकी का विशेष पूजन होगा। भक्तों के लिए भण्डारा लगेगा। इंदिरा नगर स्थित श्रीईश्वर धाम में श्रीराम नवमी पर पूजा अर्चना होगी व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। डालीगंज के मौसमगंज रामलीला एवं मानस मंदिर परिसर में पूजन और भंडारा होगा। वहीं चौपटिया स्थित संदोहन देवी के श्रीराम दरबार में भी श्रीराम नवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगी। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में रामनवमी की तैयारी तेजी से चल रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...

अपनों के लिए रंगमंच से जुड़ें : डॉ सीमा मोदी

सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी ने टी स्टाल' पर चाय की चुस्कियों के बीच मनाया विश्व रंगमंच दिवसलखनऊ। विश्व रंगमंच दिवस के पूर्व संध्या पर...