back to top

भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : स्वांत रंजन

विश्व में जारी संघर्षों के बीच शांति का एकमात्र मार्ग महावीर स्वामी का दर्शन: अवनीश अवस्थी

लखनऊ। अहिंसा, सत्य एवं करुणा के महान प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव” का भव्य आयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में हुआ। यह गरिमामयी कार्यक्रम महावीर स्वामी साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने अपने संबोधन में कहा, भगवान महावीर के सिद्धांत—अहिंसा, अपरिग्रह एवं सत्य—आज के आधुनिक युग में अत्यंत प्रासंगिक हैं। ये सिद्धांत समाज में समरसता और शांति स्थापित करने में रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इन महान आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने का पुरजोर आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन दर्शन पूरी मानवता के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश अवस्थी ने कहा कि आज विश्व में जो युद्ध और अशांति का माहौल है, उसमें शांति सिर्फ और सिर्फ भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर चलकर ही स्थापित की जा सकती है। पर्यावरण समूह (भारत सरकार) सदस्य अनीता भटनागर जैन ने अपने उद्बोधन में जैन धर्म के ‘पांच अणुव्रत’ का बेहद सरल और विस्तृत वर्णन किया।
अजीत शासने, निदेशक (एनबीआरआई) उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जैन धर्म के गहरे अंतसंर्बंधों पर वैज्ञानिक व आध्यात्मिक प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्रीमती नेहा जैन, विशेष सचिव, उ.प्र. शासन और पीयूष सिंह चौहान, निदेशक (एस.आर. इंस्टीट्यूट) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कौशल (प्रांत प्रचारक, अवध प्रांत) और जैन समाज से अभिषेक जैन, संजीव जैन, पी. के. जैन उपस्थित रहे। साथ ही ‘मिलन’ संस्था से अभिनव, आयुष, अतिशय, भरत, दिव्य, सत्यम संचित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...