back to top

विराट स्वरूप धर श्रीकृष्ण ने तोड़ा दुर्योधन का अहंकार

चैती महोत्सव का ग्यारहवां दिन

  • सोमवार को होगा समापन
    लखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में रविवार को कृष्णलीला के मंच का आरंभ पांडवों के अज्ञातवास से आरंभ हुआ जहां मतस्य देश का सेनापति द्रौपदी से दुर्व्यवहार करता है जिसका बदला भीम कीचक का वध करके लेते हैं । अज्ञातवास के उपरांत जब पांडव अपने राज्य का अधिकार मांगते हैं तो लालची दुर्योधन उन्हे उनके अधिकारों को नही लौटाता है । जिसके फलस्वरूप महाभारत युद्ध की घोषणा हो जाती है । युद्ध से पूर्व दुर्योधन द्वारा अनुरोध किए जाने पर श्रीकृष्ण अपनी चतुरंगिणी सेना दुर्योधन को दे देते हैं ।
    महाभारत युद्ध से पूर्व श्रीकृष्ण शांतिदूत बनकर हस्तिनापुर जाते हैं , जहाँ पांडवों के हक की बात करने पर दुर्योधन द्वारा श्रीकृष्ण को बंदी बनाने का अहंकारपूर्ण प्रयास किया । इस घटना के बाद श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर की सभा में अपना दिव्य विश्वरूप प्रकट किया, जिसे देख दुर्योधन और वहाँ उपस्थित सभी दरबारी भयभीत हो उठते हैं । श्रीकृष्ण द्वारा हस्तिनापुर दरबार में की गई विराट स्वरूप दर्शन की लीला के साथ ही ग्यारहवें दिन की लीला का समापन किया गया । रविवार को चैती महोत्सव के मंच का आरंभ आरती शुक्ला डांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य के साथ किया गया जिसके बाद शिव भजन पर नृत्य व नृत्य नाटिका महाभारत के बाद समूह नृत्य नरसिम्हा’ , लोक नृत्य कैसे खेलन जइबू सावन में, रसिया को नार बनाओ रे व खाटू श्याम भजन पर समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए । दूसरी प्रस्तुति सृजन डांस परफार्मिंग आर्टस द्वारा भजन ह्यराधे राधे बोलो गे तो आएंगे बिहारी, राधाकृष्ण महारास, रंग बरसे रे, आज राधा को श्याम याद आ गया’ को कलाकारों द्वारा नृत्य के भाव से सजाया गया जिसे दर्शकों ने अपनी तालियों से सराहा । ऐशबाग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया की सोमवार को चैती महोत्सव 2026 के समापन दिवस पर कृष्णलीला में बर्बरीक कथा, अर्जुन को गीता का उपदेश व श्रीकृष्ण के अनेक स्वरूपों के साथ फूलों की होली की लीलाओं के उपरांत प्रसाद वितरण कर इस 12 दिवसीय कार्यक्रम का समापन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...