चर्च अलीगंज में पाम संडे मनाया गया
लखनऊ। आज असेंबली आॅफ बिलीवर्स चर्च अलीगंज ने सुबह 9:30 बजे पाम संडे मनाया गया। सिस्टर वर्तिका के स्वागत और प्रार्थना के साथ आराधना शुरू हुई, जिसके बाद शोभित और वर्शिप टीम ने ‘देख तेरा राजा आता है’ गाना गाया। युवाओं ने खास अरहना तैयार कीं। अर्पण शालोम, सुरभि और एलन ने विशेष गीत पेश किया। स्नेहा, अंजलि गुप्ता और पादरी उपेंद्र ने बाइबिल से कुछ पाम संडे के महत्व के बारे में शेयर किया। सीनियर पादरी डॉ. मॉरिस कुमार ने पाम संडे का मैसेज शेयर किया, उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु आपके जीवन में एक दयालु राजा के रूप में आ रहे हैं। रोहित और ओसविन ने स्तुति आराधना के गाने गाए। सभी लोग हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे और इस मौके को याद रखने के लिए चर्च को खजूर के पत्तों से सजाया गया था। चर्च के बच्चों ने बहक़्न मीनाक्षी के मार्गदर्शन में प्रभु यीशु के विजयी प्रवेश को दिखाते हुए एक सुंदर स्किट पेश किया।





