back to top

Lok Sabha Elections: उप्र में तीन बजे तक 10 सीटों पर 47 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक औसतन 47.10 प्रतिशत मत पड़े। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक औसतन 47.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रतिशत इस प्रकार रहा

मुरादाबाद में 49.54 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं। इसके अलावा रामपुर में 49.12 फीसद, संभल में 47.36, फिरोजाबाद में 46.58, मैनपुरी में 44.38 प्रतिशत, एटा में 49.55 फीसदी, बदायूं में 43.20 प्रतिशत, आंवला में 45.48 बरेली में 47.72 प्रतिशत और पीलीभीत में 48.02 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। रामपुर और बदायूं में कुछ जगहों पर मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं। सपा ने रामपुर में बड़ी संख्या में ईवीएम खराब होने और बदायूं में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा चुनाव में गड़बड़ी कराने की कोशिश की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

बदायूं से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी

बदायूं से मौजूदा सांसद और सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि उनसे संज्ञान में 50 बूथों में ईवीएम में खराबी की बात आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को जिताने के मकसद से गड़बड़ी कराने के लिए बदायूं में ही रुके हुए हैं। मालूम हो कि आज जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से सात पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कब्जा किया था। वहीं मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद सीटें सपा के खाते में गई थीं। तीसरे चरण में 96,20,644 पुरुषों और 81,89,378 महिलाओं समेत कुल 1,78,10,946 मतदाता 120 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

कुल 12128 मतदान केन्द्र

इस चरण के लिए कुल 12128 मतदान केन्द्र तथा 20120 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 4515 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। मतदान की सम्पूर्ण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 1610 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 186 जोनल मजिस्ट्रेट और 358 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 सामान्य प्रेक्षक, पांच पुलिस प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक और 47 सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल एवं पीएसी की तैनाती की गई है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव

तीसरे चरण में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी) के साथसाथ आजम खां (रामपुर), उनकी प्रतिद्वंद्वी जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव (फिरोजाबाद), वरुण गांधी (पीलीभीत) और संतोष गंगवार (बरेली) जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मैनपुरी में अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे सपाबसपारालोद गठबंधन के प्रत्याशी मुलायम का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रेम सिंह शाक्य से है। कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। हालांकि इस चरण की सबसे दिलचस्प जंग फिरोजाबाद में होगी, जहां सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव और उनके भतीजे सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के बीच मुख्य मुकाबला है।

अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं

अक्षय इस सीट से मौजूदा सांसद हैं, जबकि शिवपाल पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, रामपुर में भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा प्रत्याशी आजम खां का मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा से है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूरको उतारा है। बरेली में भाजपा प्रत्याशी आठवीं बार सांसद बनने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और गठबंधन के प्रत्याशी प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से है। वर्ष 2014 में सुलतानपुर से सांसद चुने गए वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

उनका मुख्य मुकाबला गठबंधन

उनका मुख्य मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा से है। कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन के तहत अपना दल को दी है, जिसने सुरेन्द्र गुप्ता को मैदान में उतारा है। बदायूं में मौजूदा सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव की साख दांव पर है। उनका मुकाबला राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से है। कांग्रेस की ओर से पांच बार के सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी चुनौती पेश कर रहे हैं। सम्भल में गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद शफीकुर्हमान बर्क़, भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक मेजर जगतपाल सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है।

एटा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

एटा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे मौजूदा सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के लिए गठबंधन प्रत्याशी दो बार के सांसद देवेन्द्र सिंह यादव और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री सूरज सिंह शाक्य चुनौती पेश कर रहे हैं। मुरादाबाद में भाजपा के मौजूदा सांसद सर्वेश सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला सपा उम्मीदवार एस. टी. हसन और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी से है। आंवला सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मेन्द्र यादव पुन: चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन ने यहां से पूर्व विधायक रुचिवीरा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने तीन बार सांसद रह चुके कुंवर सर्वराज को प्रत्याशी बनाया है।

RELATED ARTICLES

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित

नयी दिल्ली । विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम को रविवार को तब करारा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता अमन...

न्यायमूर्ति एम. सुंदर होंगे मणिपुर उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली । मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम. सुंदर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय ने...

भारत की जैसमीन लंबोरिया बनीं विश्व चैम्पियन, नुपूर की चांदी व पूजा को कांस्य

लिवरपूल । भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया जब वह विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत...

Most Popular

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...

हिन्दी हमारे मान व सम्मान की भाषा है : डॉ. हेमांशु सेन

हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए : डॉ. ऋचा मिश्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ...

उत्तर प्रदेश को मिला ओणम महोत्सव में द्वितीय स्थान

परेड व समापन के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की गईलखनऊ। विगत दिनों ओणम के अवसर पर केरल राज्य के ओणम महोत्सव में साउथ...

बुक फेयर में बिकीं सवा करोड़ की किताबें

22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का समापन याद किये गये गोपाल चतुवेर्दी, शम्भूनाथ, अनूप श्रीवास्तव व विक्रम राव स्टाल धारक और सहयोगी हुए सम्मानित लखनऊ। बलरामपुर गार्डन अशोक...

उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 विभूतियां सम्मानित

उर्दू अकादमी में दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ। दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन 14 सितम्बर 2025 को उर्दू अकादमी, गोमती...

गुरु पूजा एवं भंडारे में उमड़ा संत समाज

गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजनलखनऊ। सदगुरु कबीर जागू आश्रम दसौली पर आज गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी...

श्रील प्रभुपाद जी ने अमेरिका जाकर पूरे विश्व को दिया कृष्ण भक्ति का संदेश

इस्कॉन मंदिर में विशेष आरती हुईलखनऊ। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांशसनेस) के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी महाराज के 14 सितंबर 1965 में अमेरिका...