back to top

Lok Sabha Elections 2019: सपा उम्मीदवार पूनम ने लखनऊ से किया नामांकन

लखनऊ। लखनऊ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन किया। सपा सांसद डिम्पल यादव और अपने पति एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ वह दोपहर में कलेक्ट्रेट पर्चा दाखिल करने पहुंचीं। दो दिन पहले ही पूनम सपा में शामिल हुई हैं।

सपा प्रत्याशी पूनम ने कलेक्ट्रेट तक रोडशो भी किया

सपा प्रत्याशी पूनम ने कलेक्ट्रेट तक रोडशो भी किया। वह लखनऊ लोकसभा सीट से सपाबसपारालोद की संयुक्त उम्मीदवार हैं । उनका मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार कल्कि पीठाधीश्व प्रमोद कृष्णम से है। कृष्णम ने भी गुरुवार को नामांकन किया। लखनऊ सीट पर छह मई को मतदान होना है। अभिनेता से नेता बने पूनम के पति शत्रुघ्न रोड शो और नामांकन के समय मौजूद रहे। रोडशो सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक राजधानी की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। सपा नेता और शत्रुघ्न बस की छत पर सवार थे और लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। शत्रुघ्न भी हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और वह बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। सपा ने पूनम सिन्हा को लखनउ सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान कल किया था।

RELATED ARTICLES

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में भारत ने चार स्वर्ण समेत कुल 15 पदक जीते

अहमदाबाद। मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर...

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...