back to top

Lok Sabha Elections 2019: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 43.91 प्रतिशत मतदान

लखनउ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को दोपहर तीन बजे तक 43 . 91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वे हैं … शाहजहांपुर (अनुसूचित जाति), खीरी, हरदोई (अनुसूचित जाति), मिश्रिख (अनुसूचित जाति), उन्नाव, फ़र्रूख़ाबाद, इटावा (अनुसूचित जाति), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (अनुसूचित जाति), झांसी और हमीरपुर।

43.91 फीसदी मतदान हुआ

कार्यालय ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक औसतन 43.91 फीसदी मतदान हुआ। कार्यालय के मुताबिक दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 49.18 फीसदी मतदान झांसी में हुआ। सबसे कम 38.31 प्रतिशत मतदान शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ। दोपहर एक बजे तक खीरी में 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ। हरदोई में 42.80 प्रतिशत, मिश्रिख में 41.80, उन्नाव में 42.58 प्रतिशत, फ़र्रूख़ाबाद में 45.76 प्रतिशत मतदान हुआ । इटावा में 43.80 फीसदी, कानपुर में 40.16, अकबरपुर में 43.76, कन्नौज में 44.83, जालौन में 42.94 प्रतिशत, और हमीरपुर में 47.25 प्रतिशत मतदान हुआ। चौथे चरण का मतदान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि भाजपा सभी 13 सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रही है । इनमें कन्नौज सीट शामिल है।

2014 के लोकसभा चुनाव

कन्नौज एकमात्र ऐसी सीट थी जो 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के खाते में गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव यहां से जीती थीं । भाजपा ने चार सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं … शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख और इटावा। सपाबसपा गठबंधन की बात करें तो बसपा के छह और सपा के सात प्रत्याशी मैदान में हैं। खीरी, उन्नाव, हरदोई, इटावा, कन्नौज, कानपुर और झांसी से सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बाकी सीटों पर बसपा है। कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं और कन्नौज में उसने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। डिम्पल (कन्नौज) के अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (फ़र्रूख़ाबाद ), श्रीप्रकाश जायसवाल (कानपुर), उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर), भाजपा सांसद साक्षी महाराज (उन्नाव) और कांग्रेस नेता अनु टंडन (उन्नाव) की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले-  ब्रिक्स देशों को आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए  

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों...

एआई से 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल के दौर में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अक की मदद से अपनी तस्वीरों को 80...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा अब सीरीज हुंकार में नजर आने वाली हैं। आज इस सीरीज...

स्वच्छ हवा में लखनऊ देश में नंबर वन, सीएम योगी ने दी बधाई

सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी को पहला स्थान लखनऊ। स्वच्छ हवा के मामले में राजधानी लखनऊ ने देशभर में अपनी अलग पहचान...

सीएम डैशबोर्ड में शाहजहांपुर फिर नंबर वन, रामपुर दूसरे पायदान पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की प्राथमिकता का असर सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में भी...

गोबर-गोमूत्र से खाद-बायोगैस व पंचगव्य उत्पादों की होगी बिक्री,घायल गोवंश के लिए 24़7 एंबुलेंस का प्रस्ताव

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो...