back to top

Lok Sabha Election: केरल में दोपहर तीन बजे तक 56.78 प्रतिशत मतदान

तिरुवनंतपुरम। केरल में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक औसत 56.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य की 20 लोकसभा सीटों के लिए भारी वोटिंग देखी गई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, शशि थरूर एवं केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नमथनम और भाजपा नेता के. राजशेखरन प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक कन्नूर में सबसे अधिक 61.26 प्रतिशत जबकि पोन्ननी में सबसे कम 50.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हाई प्रोफाइल वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अब तक 59.26 प्रतिशत, तिरुवनंतपुरम में 55.82 और पथनमथिट्टा, जहां भगवान सबरीमला का मंदिर स्थित है वहां अपराह्न तीन बजे तक 58.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यनाड से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं

वायनाड से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। यद्यपि विभिन्न स्थानों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें सामने आई लेकिन खराबी दूर किए जाने के बाद मतदान जारी रहा। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस ने बताया कि वटकारा और पथनमथिट्टा लोकसभा क्षेत्रों में दो वृद्घ व्यक्तियों की मतदान के लिए पंक्तियों में खड़े होने के दौरान गिरने से मृत्यु हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने मतदान के बाद घर आने पर बेचैनी की शिकायत की और कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई।

राज्य के राज्यपाल पी. सदाशिवम

राज्य के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पी विजयन, विपक्ष के नेता कांग्रेस के रमेश चेन्नीथला और बड़ी संख्या में नेता और फिल्मी सितारों सहित प्रमुख लोगों ने वोट डाले। कई लोकसभा सीटों पर तीन प्रमुख मोर्चों माकपा नीत एलडीएफ, कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा नीत राजग के बीच कड़ा मुकाबला है। कुल 2.61 करोड़ मतदाताओं को राज्य में 23 महिलाओं सहित कुल 227 उम्मीदवारों में से चुनाव करना है। केरल में ऐसे मतदाताओं की संख्या 2.88 लाख है जो पहली बार मतदान करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...

भगवान गणेश जी की मूर्ति को आकर्षक रूप देने का काम तेज

लखनऊ। छोटी और आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसका सजावट करने वाली महिला सुरेखा ने बताया कि इन छोटी,...

डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकी में भक्तों ने देखा बरसाना की होली

रिया यादव ने नृत्य गायन स्पर्धा में मारी बाजी, दही हांडी प्रतियोगिता में खालसा ग्रुप बनी विजेता लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड...

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज रखेंगी पिठोरी अमावस्या व्रत

लखनऊ। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं कई तरह के व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। पिठोरी...

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...