विरुष्का के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, विराट ने साझा की तस्वीर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान। विरुष्का (विराट-अनुष्का) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’

 

View this post on Instagram

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जो फोटो शेयर की है, उसमें अनुष्का का बेबी-बंप दिखाई दे रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं।

 

View this post on Instagram

 

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

गौरतलब है कि दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles