back to top

देश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों में दो प्रतिशत से भी कम उपचाराधीन

नई दिल्ली। भारत में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,08,826 है जो अबतक देश में कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या के दो प्रतिशत से भी कम है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दी। मंत्रालय ने इसका श्रेय रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में तेजी से आई कमी को दिया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पहली बार भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों के मुकाबले दो प्रतिशत से भी कम (1.98 प्रतिशत) रह गई है। बयान में कहा गया कि गत 10 दिन से लगातार रोजाना आने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक 1,01,96,885 मरीज ठीक हो चुके हैं जो उपचाराधीन मरीजों की संख्या के मुकाबले 99,88,059 अधिक है। बयान में कहा गया कि गत 23 दिनों से भारत में कोविड-19 से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या 300 से कम है। मंत्रालय ने कहा कि गत 24 घंटे में हुई 181 लोगों की मौतों में से 66.30 प्रतिशत मौत छह राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में सीमित हैं।

भारत में रविवार को सामने आए 15,144 नए मामलों के साथ अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,57,985 हो गई जिनमें से 1,01,96,885 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जो कुल मरीजों का 96.58 प्रतिशत है। मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 181 मौतों के साथ अबतक देश में 1,52,274 लोगों की जान इस महामारी में गई है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...