back to top

देश के 33 राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 1,41,511 रह गई है, जबकि 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के पांच हजार से कम उपचाराधीन मामले हैं। मंत्रालय के अनुसार, दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली में कोविड-19 का एक भी उपचाराधीन मामला नहीं है।

इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,067 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 13,087 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मामलों में से 71 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र से हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख हैं।

देश में अब तक 1,05,61,608 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। भारत में 10 फरवरी सुबह आठ बजे तक 66 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 66,11,561 लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगा है, जिनमें से 56,10,134 स्वास्थ्य कर्मी और 10,01,427 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी शामिल हैं। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 1,34,746 सत्रों का आयोजन किया गया है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमणमुक्त हुए लोगों में से 81.68 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे। इस अवधि में केरल में सबसे अधिक 6,475, महाराष्ट्र में 2,554 और कर्नाटक में 513 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से 83.31 प्रतिशत मामले छह राज्यों से ही थे। केरल में सबसे अधिक 5,214, महाराष्ट्र में 2,515 और तमिलनाडु में 469 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में महामारी से 94 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 80.85 प्रतिशत लोग छह राज्यों से थे तथा महाराष्ट्र में 35, केरल में 19 और पंजाब में आठ लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...