BAHRAICH NEWS : तेंदुए ने खेत में खेल रही बालिका को जबड़े में दबोचा, मौत  

बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा वन रेंज अंतर्गत आने वाले चौकसाहर गांव में तेंदुए ने दस वर्षीय एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला।

ग्रामीणों के अनुसार, नानपारा वन रेंज के खैरी घाट थाना क्षेत्र के झुंडी गांव की निवासी रामबेटी (10) बृहस्पतिवार को खेत के पास खेल रही थी। इसी बीच गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने बालिका को जबड़े में दबोचा और उसे लेकर गन्ने के खेत में चला गया।

ग्रामीण पहुंचे तो मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ बच्ची के शव को खा रही थी। लोगों ने शोर मचाकर हांका लगाया तो वह बच्ची का अधखाया शव खेत में छोड़कर शावकों सहित जंगल में चली गयी। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, पुलिस तथा राजस्व कर्मियों ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बहराइच वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि नानपारा रेंज के चौकसाहार गांव में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मृतक बालिका के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उनके अनुसार, ग्रामीणों को शाम के बाद घरों से बेवजह ना निकलने, बच्चों को अकेला ना छोड़ने, घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने तथा शोर मचाते हुए झुंड में निकलने की सलाह दी जा रही है।

यह खबर भी पढ़े- मुंबई में बड़ा हादसा : आवासीय इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत, 40 घायल

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भाजपा की जीत का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का...

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने पीएम मोदी को दी बधाई

लखनऊ। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद युनुस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार...

Mouni Roy ने शेयर की बोल्ड फोटो, कर्वी फिगर लुक देख फैंस हुए कायल

मुंबई। Mouni Roy bold photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपनी स्लिम और बोल्ड फिगर की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती...

Latest Articles