back to top

लेनोवो का लक्ष्य तीन साल में भारत में अपना कारोबार दोगुना करना है: अधिकारी

लास वेगास (अमेरिका)। वैश्विक प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लेनोवो का लक्ष्य अगले तीन वर्ष में भारत में अपने कारोबार को दोगुना करना है।लेनोवो (एशिया प्रशांत) के अध्यक्ष अमर बाबू ने कहा कि लेनोवो की भविष्य की वृद्धि घरेलू खपत और ‘‘ दुनिया के लिए भारत नवाचार रणनीति से प्रेरित होगी।

बाबू ने कहा,भारत में लेनोवो की कहानी वृद्धि की रही है। हमारे सभी व्यवसायों में इस वृद्धि गाथा को बनाए रखने का अवसर मौजूद है। हमारे मोटोरोला व्यवसाय ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले दो वर्ष में हमारा राजस्व दोगुने से भी अधिक हो गया है। हमारा बुनियादी ढांचा व्यवसाय भी उच्च दोहरे अंकों की दर से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा, हमारी सेवाओं तथा समाधानों का कारोबार उच्च दोहरे अंकों में बढ़ रहा है। हमारा दृष्टिकोण यह है कि हम अगले तीन वर्ष में अपने कारोबार को दोगुना करने में सक्षम हों।

बाबू ने कहा, अगर हम इसे हासिल कर पाते हैं तो निश्चित रूप से, सही स्तर के नवाचार, बुनियादी ढांचे एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान के साथ अपनी ‘बैक-एंड’ क्षमता में निवेश जारी रखेंगे। साथ ही ‘भारत, भारत के लिए और भारत, दुनिया के लिए’ की नीति को आगे बढ़ाते रहेंगे …मैं भारत को लेनोवो के लिए एक विकासशील व्यवसाय, एक विकासशील बाजार के रूप में देखता हूं।’’

उन्होंने कहा कि लेनोवो इंडिया दुनिया भर में कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है जिसमें 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।अमर बाबू ने बताया कि लेनोवो अपने मुख्य ‘सर्वर‘ को भारत में तैयार कर रही है और मोटोरोला फोन के लिए सॉफ्टवेयर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्थानीय स्तर पर विकसित किया जाता है।

भारत में लेनोवो की भर्ती योजनाओं के बारे में बाबू ने विशिष्ट संख्याएं साझा नहीं कीं लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि कंपनी व्यापारिक वृद्धि का समर्थन करने के लिए समय से पहले ही संसाधनों को जोड़ना जारी रखेगी। लेनोवो इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 1.2 अरब डॉलर हो गया था। इसकी मुख्य वजह डिजिटलीकरण, प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में बदलाव के बाद उपभोक्ता भावना में सुधार थी।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...