back to top

विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, 28 को होगा मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीट पर 28 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इसी के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। इसके साथ ही एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर देखे तो 12 में से 11 सीट पर भाजपा की जीत तय है जबकि एक पर समाजवादी पार्टी जीत सकती है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार में विधान परिषद की 12 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होने के साथ 18 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 19 को होगी। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। निर्वाचन आयोग ने 28 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर अपनी तैयारी पूरी पर ली है।

विधान परिषद सदस्य जिनका कार्यकाल 30 जनवरी को खत्म हो रहा है उनमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, समाजवादी पार्टी के अहमद हसन, जो नेता ऊपरी सदन में नेता बिपक्ष भी है, साहब सिंह सैनी, आशु मलिक, परिषद के मौजूदा सभापति रमेश यादव, राम जतन व वीरेंद्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी के धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदीप कुमार जाटव और नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल हैं। इसमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा से उच्च सदन गये थे, लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद दल-बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता पिछले साल ही निरस्त कर दी गयी थी।

अगर विधानसभा में संख्या बल के अनुसार देखें तो 310 सीटों के साथ सत्ता में काबिज भाजपा के 10 प्रत्याशी बहुत आसानी से जीत जायेंगे। इसके अलावा अधिमानी मतदान में पार्टी अपने एक और प्रत्याशी जितवा पाने की स्थिति में है। वहीँ सपा सिर्फ एक सीट जीत पाने की स्थिति में है। इस तरह देखें तो सपा को पांच सीटों का नुकसान होगा। बसपा को तो पूरा दो सीटों का नुकसान है, क्योंकि पार्टी के पास एक भी सीट जीतने के लायक संख्या विधानसभा में नहीं है। सत्ता पर काबिज भाजपा 12 सीट पर सबसे ज़्यादा फायदे में रहेगी। परिषद की जो 12 सीटें खाली हो रही हैं, उनमें छह समाजवादी पार्टी की, तीन भारतीय जनता पार्टी और दो बहुजन समाज पार्टी की हैं।

भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का जाना तो तय है, लेकिन बाकी प्रत्याशियों के नामों पर अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों के नाम तय किये गये हैं और सूची मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर अपनी रणनीति बनाएगी। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा की ओर से कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

सपा के जिन छह सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को पूरा हो रहा है, उनमे पार्टी वरिष्ठता के आधार पर परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन को फिर से उच्च सदन भेज सकती है। चुनाव के बाद अगर विधान परिषद की स्थिति देखें तो सपा के 50, भाजपा के 36, बसपा के 6, कांग्रेस के 2, अपना दल व शिक्षक दल के 1-1, निर्दलीय समूह के 2 और तीन निर्दलीय सदस्य होंगे।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...