लगा गंगा जी का मेला छोड़ घरवा के झमेला…

कलाकारो ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक
तीन दिवसीय भजन एवं पारंपरिक लोकगीत महोत्सव सम्पन्न

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से मां दुर्गा सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा अवध इंटर कॉलेज के आॅडिटोरियम में 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक भजन एवं पारंपरिक लोकगीत का आयोजन किया गया था आज महोत्सव के आखिरी दिन 5 फरवरी को मुख्य अतिथि आॅल इंडिया रेडियो के टॉप ग्रेड के कलाकार भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्रोफेसर वरिष्ठ पंडित धर्मनाथ मिश्र ने महोत्सव के आखिरी दिन का आरंभ पूजन में मां दुर्गा सेवा संस्थान लखनऊ की अध्यक्ष गीता मिश्रा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सचिव मगन मिश्र, कोषाध्यक्ष श्याम मिश्र ने सरस्वती माता को संयुक्त रूप से दीप जलाकर और पुष्प अर्पण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रोफेसर पंडित धर्मनाथ मिश्र को पुष्पमाला शील्ड आदि देकर आदर सत्कार किया, भजन एवं पारंपरिक लोकगीत महोत्सव में कार्यक्रम का आगाज आकाशवाणी के वरिष्ठ लोक गायक चंद्रेश पांडे ने भजन से किया इसी के साथ उन्होंने पारंपरिक लोकगीत, गंगा गीत, लोक भजन, कहरवा लाचारी झूला बधाई गीत प्रस्तुत किया। कलाकारों के उत्साह वर्धन के लिए दर्शकों ने तालिया की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। दूसरी प्रस्तुति दर्शकों के विशेष आग्रह पर प्रोफेसर धर्मनाथ मिश्र ने सुगम संगीत पर आधारित मधुर मधुर भजन सुन कर समा बांध दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में रश्मि उपाध्याय ने चकिया गीत चौमासा कजरी सोहर बन्ना बन्नी गाकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कृष्ण मिश्रा ने विभिन्न पारंपरिक लोकगीत, राम ही राम रतन लगी….गंगा गीत, लगा गंगा जी का मेला छोड़ घरवा के झमेला… चलो चली के करेजवा शिव भोला न जागे जगाए हारी आज… विभिन्न पारंपरिक लोकगीत दीप जलाओ मंगल गाओ सीताराम आएंगे फुहरी ना जागी जागी पसरी गए घमवा.. पारंपरिक लोक गीत गाकर के गांवका चित्रण किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में राम एवं संजय शुक्ला, रामचंद्र शुक्ल, अनीता गुप्ता और अंजलि चतुवेर्दी ने पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन लोक नृत्य से हुआ जिसमें प्रतिभा करने वाले कलाकारों में सृष्टि अनामिका ने विभिन्न लोकगीतों से प्रस्तुति देकर लोक नृत्य शैली को जीवित रूप दिया। कार्यक्रम के समापन पर मां दुर्गा सेवा संस्थान के सचिव मगन मिश्र ने सभी को प्रशस्ति पत्र सील देकर के सम्मानित किया संगत करने वाले कलाकारों में बैंजो अनूप, कीबोर्ड चंद्रेश पांडे, तबला राजकुमार, राज मंजीरा, अनीता गुप्ता, खजरी संजय शुक्ला, मंजीरा रामचंद्र शुक्ल ने सफल प्रस्तुति की। कार्यक्रम के समापन में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहयोग के लिए मां दुर्गा सेवा संस्थान की अध्यक्ष गीता मिश्रा, सचिव मगन मिश्र ने सभी दर्शकों, कलाकारों, पत्रकारों, व गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक परचम लहरा रहे हैं : जयंत

यू.पी.एस.एन.ए.उल्लास समारोह में प्रदेश स्तर पर प्रतिभाओं को किया गया पुरस्कृतलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से उल्लास...

गौहर रजा को मिलेगा कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान

कैफी आजमी एकेडमी में तीन मार्च को होगा आयोजनलखनऊ। के.पी. सिंह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नमिता सिंह और जनवादी लेखक संघ उत्तर प्रदेश...

जीवन के संघर्ष की कहानी है नाटक ‘पॉपकॉर्न’

एसएनए के वाल्मीकि रंगशाला में हुआ मंचनलखनऊ। मेवरिक्स थियेटर की ओर से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि रंगशाला में लेखक आशीष पाठक...

Latest Articles