back to top

सिविल अस्पताल के आक्सीजन प्लांट में रिसाव, मची भगदड़

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सिविल अस्पताल में शुक्रवार का उस समय हड़कम्प मच गया जब अचानक यहां के आॅक्सीजन प्लांट में रिवास होने लगा। रिसाव की सूचना मिलते ही मरीज व तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। ओपीडी समेत पूरे चिकित्सालय में कुछ समय के लिए इलाज बाधित रहा। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल की बिजली सप्लाई को बंद कराया।

प्लांट में सुबह करीब 11 बजे तेज रिसाव शुरू हो गया। मौके पर तैनात कर्मचारी ने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल के अफसरों को दी। अस्पताल के अफसरों ने सबसे पहले बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इससे पूरे अस्पताल परिसर में अंधेरा सा हो गया। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही वार्डों, इमरजेंसी व ओपीडी से तीमारदार व कुछ मरीज भी अस्पताल परिसर से बाहर निकल आए।

कर्मचारी भी काउंटर छोड़ दिए। वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्लांट पर तैनात कर्मचारी की सूझबूझ से उसने तुरंत ही मुख्य वॉल्व के नोजल में लगी पाइप बांध दिया, जिससे रिसाव रुक गया। करीब आधा घंटा अफरातफरी के माहौल के बीच कामकाज प्रभावित रहा। गैस रिसाव की सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आक्सीजन प्लांट की जांच की। प्रभारी एफएसओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आक्सीजन प्लांट के बड़े सिलेंडर के वॉल्व से रिसाव हुआ था।

अस्पताल के कर्मचारी ने उस वॉल्व को बांधकर रिसाव रोक लिया था। वहीं सरकारी अस्पतालों में मेंटीनेंस का काम देखने वाली सायरेक्स कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्लांट में वॉल्व के पास रबर का पाइप बदल दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना हे कि रिसाव होेते ही प्लांट को तुरंत बंद करवा दिया गया था। दूसरे प्लांट से अस्पताल में आॅक्सीजन आपूर्ति जारी रही। इससे कोई दिक्कत नहीं हुई। कंपनी के कर्मचारियों ने पहुंचकर प्लांट में खराब हुए रबर के पाइप को बदल दिया।

RELATED ARTICLES

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति, भारतीय निर्यातकों के लिए खुला 30,000 अरब डॉलर का बाजार

नई दिल्ली/वाशिंगटन । भारत और अमेरिका ने शनिवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति जताई है, जिसके तहत दोनों देश द्विपक्षीय...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...