सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट का जलवा देर शाम तक हर उम्र वाले संगीत के दीवानों पर चढ़ा रहा
लखनऊ। शिवांजना और भारतीयम् के सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सुमधुर गीतों ने फिल्मी जगत के गोल्डन संगीत युग को जीवंत किया। अमित श्रीवास्तव और राजीव रंजन द्वारा इस यादगार शाम का भव्य आयोजन सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में किया गया था। रीमिक्स के दौर में सुपरहिट फिल्मी गीतों के मूल स्वरूप ने संगीत के दीवानों को अपना मुरीद बना लिया।
वर्ष 1984 से संगीत के क्षेत्र में स्थापित हो चुका सुपरिचित नाम वायलेंट द म्यूजिकल बैंड के कलाकारों ने इस यादगार शाम को सजाया। इस शाम में खासतौर से मुम्बई से लोकप्रिय गायक आलोक काटदरे और गुल सक्सेना के साथ मशहूर ड्रमर, जॉन टी. हंट को आमंत्रित किया गया था। जॉन टी. हंट ने आर.डी. बर्मन और जतिन ललित के कई गानों को अपनी बेहतरीन ड्रमिंग से संवारा है। प्रॉमिनेंट मॉल परिसर में तालियों की गूंज ने बता दिया कि यह शाम आगंतुकों के लिए यादगार रही। इसमें मुम्बई के लोकप्रिय गायक आलोक काटदरे और गुल सक्सेना के साथ लखनऊ के पसंदीदा गायक कुलदीप चौहान और दिव्यांशी मौर्या ने इस शाम को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के कई सदाबहार गीतों को सुनाकर यादगार बना दिया। बात सोलो गायन की करें तो गुल सक्सेना ने सत्यम शिवम सुंदरम, तेरे मेरे बीच में, आ जाने जा, हवा हवाई, एक दो तीन, आलोक काटदरे ने मेरी उमर के नौजवानों, मैं आया हूं ले के साज, हाल क्या है दिलों का, एक हसीना थी, कुलदीप चौहान ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे, मस्त बहारों का मैं आशिक, पर्दा है पर्दा और दिव्यांशी मौर्या ने मेरे नसीब में तू है कि नहीं, बिन्दिया चमकेगी सुनाकर सीधे दर्शकों के दिलों पर सुरों की शीतल बरसात की।
इस शाम में युगल जोड़ियों ने भी धमाल मचाया। कुलदीप और दिव्यांशी ने जिÞहाल-ए-मुस्किन, ढपली वाले, जुम्मा चुम्मा दे दे, कुलदीप और गुल ने एक प्यार का नगमा है आलोक और गुल ने मैं तेरे प्यार में पागल, जाओ तुम चाहें जहां, आलोक और कुलदीप ने बने चाहें दुश्मन आलोक और दिव्यांशी ने ओ मेरी जान बोल मेरी, दिव्यांशी और गुल ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा, चोली के पीछे, सुनाया तो माहौल में जोश भर गया। इसके साथ ही श्रोताओं की फरमाइशों को पूरा करते हुए कलाकारों ने एजी ओजी, नायक नहीं, मैं जट्ट यमला पगला जैसे सुपरडुपर हिट नगमें भी सुनाकर शाम को परवान चढ़ाया।
शिवांजना के प्रमुख राजीव रंजन सिंह के अनुसार वर्तमान में यू-ट्यूब पर शिवांजना म्यूजिक नाम से चैनल उपलब्ध है। इस पर कोई हमदर्द और खूबसूरत तुम जैसे कई लोकप्रिय गीत सुने जा सकते हैं। भारतीयम् और शिवांजना द्वारा संगीत और थिएटर के आयोजन किये जा रहे हैं। बीते साल शिवांजना द्वारा 19 नवम्बर को पंचम धारा आर.डी. बर्मन म्यूजिकल नाइट और 20 नवम्बर को द क्लाउन-विदूषक हास्य नाटक का प्रदर्शन संत गाडगे जी महाराज आॅडिटोरियम में किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते महीने 14 मार्च को डैडी नाटक भी इसी आॅडिटोरियम में प्रायोजित किया गया था।





