back to top

सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुआ लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव

महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट व प्रगति इवेंट की ओर से अवध विहार योजना, बी-टू, अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार को लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ हुआ। एक दिसम्बर तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले सुंदरकांड का पाठ हुआ।
सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य है कि विभिन्न प्रदेशों के हस्तशिल्प, कला, संस्कृति और दैनिक जीवन की प्रयोग में आने वाली वस्तुएं एक छत के नीचे उचित मूल्य पर प्राप्त हो सकें। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ओडीओपी एक जिला एक उत्पाद का ध्यान रखा गया है। यहां भदोही की कालीन, सहारनपुर के फर्नीचर, भागलपुर की साड़ियां और देश के तमाम में राज्यों के उत्पादों के स्टाल लगे हैं। वहीं प्रतिदिन भारतीय संस्कृति, नृत्य, गायन व संगीत के कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव के निर्देशन में शिव वंदना, राम वंदना, परंपरागत कथक नृत्य, ठुमरी, सरगम व तराना पेश किया गया। इस मौके पर पार्षद ब्रजमोहन शर्मा, आशु सिंह, अनुज मौर्य, पवन पाल, रागिनी पूजा जायसवाल, प्रिया पाल, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...