इस प्रकार का कार्य करने वाला यह प्रथम प्राणी उद्यान है
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ में वर्ष 2023 में पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन कर पार्टी आॅन व्हील्स का शुभारम्भ किया गया था। वर्श 2023 से अब तक कई व्यक्तियों द्वारा अपने बच्चों के बर्थडे मनाये जा चुके हैं। इसी क्रम में श्री महेष कुमार गुप्ता 1/10 नीलकण्ठ, गोखले मार्ग, लखनऊ ने अपनी पोती सान्वी का बर्थडे मनाने हेतु पार्टी आॅन व्हील्स की बुकिंग करवाकर आज दिनांक 18 जनवरी, 2026 को सान्वी का बर्थ डे मनाया गया। इस प्रकार का कार्य करने वाला यह प्रथम प्राणी उद्यान है।
प्राणि उद्यान की निदेशक महोदया ने कहा कि प्राणि उद्यान में पार्टी आॅन व्हील्स पर बच्चों के बर्थ डे मनाने से बच्चों को कुछ ज्यादा ही खुशी होती है क्योंकि केक के साथ-साथ वन्य जीवों को भी देखने एवं उन्हें जानने का मौका भी मिलता है। कोई भी व्यक्ति प्राणि उद्यान के कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर रू0 10 का एक फार्म लेकर पार्टी आॅन व्हील्स की बुकिंग करवा सकता है। पार्टी आॅन व्हील्स बुकिंग रू0 5100 मात्र देकर की जाती है। प्राणि उद्यान में स्थित कैंटीन एवं फूड कोर्ट से अपने अनुसार खाना बुक करवा सकते हैं। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ आप सभी का स्वागत करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।





