back to top

चंडीगढ़ के मोरनी में भूस्खलन से कई गांवों का संपर्क टूटा, घग्गर नदी खतरे के निशान पर

चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश ने त्रिसिटी क्षेत्र में आपात स्थिति जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बुधवार सुबह पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई, जिससे रायपुररानी-मोरनी मार्ग बंद हो गया और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया।

भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और पेड़ गिर गए, जिससे न केवल यातायात ठप हुआ, बल्कि पैदल आवाजाही भी असंभव हो गई है। इससे पहले भी मोरनी हिल्स ऐसे हादसों का गवाह बन चुका है। मोरनी हिल्स से होकर गुजरने वाली कोटी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों से आ रहे पानी ने बहाव तेज कर दिया है। स्थिति गंभीर होती जा रही है क्योंकि पानी का दबाव निचले क्षेत्रों में पहुंचने लगा है।

पंचकूला की जिला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हिमाचल व हरियाणा में हो रही लगातार बारिश से घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। यह नदी चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के कुछ इलाकों से होकर गुजरती है और जलभराव की स्थिति बना सकती है।

प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम सक्रिय
जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपात कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। किसी भी आपदा, फंसे होने या जानकारी के लिए नागरिक फोन नंबर 0172-2562135 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जनता से अपील की है कि नदी, नालों या पुलों के पास न जाएं, बहते जल को देखने या वीडियो बनाने की कोशिश खतरनाक हो सकती है। जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...