back to top

भूमि विवादों का तेजी से निस्तारण किया जाए: केशव प्रसाद मौर्य

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को उदयन सभागार में कौशाम्बी के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समीक्षा बैठक में एक क्लस्टर में तीन वर्ष पूर्ण कर चुके ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारी को अन्य विकास खण्ड में तैनात करने के निर्देश दियें। साथ ही उन्होंने तीन वर्ष पूर्ण कर चुके लेखपालों को अन्य तहसील में तैनात करने तथा एक थाने में दो वर्ष पूर्ण करने वाले दरोगा व सिपाही को अन्य सर्किल क्षेत्र में तैनात करने के निर्देश दियें।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागीय योजनाओं में तेजी से प्रगति करते हुए पात्र लाभार्थियां को लाभान्वित किया जाय तथा विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराया जाय, ताकि जनपद का सर्वांगीण विकास तेजी से हो सकें। उन्होंने ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व वादों व भूमि विवादों का तेजी से निस्तारण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने तालाबों, चकमार्गों, चारागाह एवं खेल मैदान में हुए अवैध अतिक्रमण व कब्जों को अभियान चलाकर खाली करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी गरीब व्यक्ति का कब्जा है तो उसकी समुचित व्यवस्था करने के बाद ही गरीब व्यक्ति को हटाया जाय तथा किसी माफिया को न छोड़ा जाय अर्थात गरीब को छेडेÞ नहीं और माफिया को छोड़ें नहीं। उन्होंने तालाबों के पास की भूमि पर वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दियें।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षित करने तथा निमार्णाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने धान खरीद के लिए जनपद में पर्याप्त खरीद केन्द्र बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से हाईब्रिड धान की खरीद के लिए भी कार्ययोजना बनाकर खरीद किया जाय।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को आवास योजना से लाभान्वित किया जाय तथा पात्र व्यक्ति को अपात्र करने वाले दोषी कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि घटतौली की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित कोटेदार के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय तथा सुनिश्चित किया जाय कि खाद्यान्न उठान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये, इसकी जांच भी किया जाय।

इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचातय कल्पना सोनकर, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी एवं मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अफगानिस्तान के साथ अब ‘खुली जंग’ जारी है

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि हमारे देश का धैर्य अब जवाब दे चुका है और अब अफगानिस्तान...

एनटीटी डेटा, एरिक्सन ने निजी 5जी, ‘फिजिकल एआई’ के विस्तार के लिए मिलाया हाथ

नयी दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं की वैश्विक प्रदाता एनटीटी डेटा और दूरसंचार उपकरण कंपनी एरिक्सन ने उद्यमों में निजी...

होली पर यूपी में तीन दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा ऐलान, त्योहार से पहले वेतन देने का आदेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 2, 3...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...