back to top

लालू की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में इस तारीख को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह करोड़ों रुपए के चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इन मामलों में लालू को दोषी ठहराया गया है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से इस संबंध में नौ अप्रैल तक जवाब देने को कहा है और कहा कि लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार दस अप्रैल को की जाएगी।

सूचीबद्ध करने की मांग करते हुए कहा कि

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका को अविलंब सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग करते हुए कहा कि मामले में नोटिस जारी किया गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में एजेंसी को जवाब दायर करने की आवश्यकता है। पीठ ने कहा, आप (सीबीआई) नौ अप्रैल तक जवाब दायर करें। हम 10 अप्रैल को मामले (लालू की जमानत याचिका) पर सुनवाई करेंगे। पूर्व की सुनवाई में लालू ने शीर्ष अदालत से कहा था कि तीन मामलों में उन्हें सजा सुनाए जाने के बाद वह 22 महीनों से जेल में हैं। सिब्बल ने पीठ को बताया कि प्रसाद को तीन मामलों में क्रमश: साढ़े तीन साल, 14 साल और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है।

मुझे एक ही अपराध के लिए एक ही सबूतों के आधार पर

उन्होंने कहा, मुझे एक ही अपराध के लिए एक ही सबूतों के आधार पर तीन मामलों में दोषी ठहराया गया। मैंने पहले ही जेल में 22 महीने बिता लिए हैं। सिब्बल ने न्यायालय ने सवाल किया, एक ही सबूत के आधार पर एक ही अपराध के लिए मुझे तीन मामलों में कैसे दोषी ठहराया जा सकता है? इस पर न्यायालय ने सिब्बल से उन अपराधों के बारे में पूछा जिसके तहत लालू को दोषी ठहराया गया था। वकील ने कहा, मुझे (लालू को) भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 के तहत दोषी ठहराया गया।

इस समय रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल

इस समय रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में बंद राजद प्रमुख ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 10 जनवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी है। 900 करोड़ रुपए से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में प्रसाद को दोषी ठहराया गया है। ए मामले 1990 के दशक की शुरुआत में पशुपालन विभाग के कोषागार से धोखाधड़ी से धन निकालने से संबंधित हैं। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था। जिस समय कथित घोटाला हुआ था उस समय राजद बिहार में सत्ता में थी और लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। राजद प्रमुख पिछले कुछ महीने से रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...