back to top

दिल्ली पहुंचे लालू यादव, कहा-प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से बाहर कर देगा इंडिया गठबंधन

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर कर देगा। गठबंधन की मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में शिरकत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जाने के वास्ते अपने बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ पटना हवाईअड्डे पहुंचे प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन की बैठक में सहयोगी एक साथ बैठेंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

मोदी के फिर से सत्ता में लौटने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रसाद ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, रोज यही बात पूछते हैं। क्या है नरेन्द्र मोदी? आएंगे तो आएं। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन की बैठक है। हम लोग जा रहे हैं। मिलकर लड़ेंगे और इनको हटाएंगे। वह मोदी की गारंटी वाक्य पर टिप्पणी कर रहे थे।

इस बीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, लालू जी मजाक कर रहे हैं। उन्हें गिनती याद आ गई होगी कि उन्होंने कितनी बार चुनावी हार का स्वाद चखा है। बिहार में उन्हें अपराधियों को संरक्षण देने वाले के तौर पर और भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाता है और इसी वजह से उन्हें चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, राजद वर्तमान में वैध तरीकों से नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासघात के कारण सत्ता में है। जद (यू) और राजद दोनों को बिहार के लोग दंडित करेंगे। चौधरी ने कहा कि कुमार की पार्टी जद (यू) ने भाजपा के साथ मिलकर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने जनादेश को धोखा दिया।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...