back to top

लालू जेल से बाहर हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद: सुशील कुमार मोदी

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि जेल में बंद राजद नेता लालू प्रसाद की लोकसभा चुनाव प्रचार में मौजूदगी राजग के लिए कारगर होगी क्योंकि वह मतदाताओं के लिए कथित रूप से जंगलराज के प्रतीक हैं।

2014 की 31 सीटों के मुकाबले अधिक सीटें लाएगा

भाजपा नेता ने दावा किया कि राजग गठबंधन इस बार प्रदेश में 2014 की 31 सीटों के मुकाबले अधिक सीटें लाएगा और उसे 40 में से 38-39 सीटें मिल सकती हैं। सुशील कुमार मोदी ने अपने इस दावे के पीछे तर्क रखा कि पहली बार गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा साथ हैं, वहीं विपक्षी गठबंधन में कथित रूप से नाकाम हो चुके नेता हैं और उनमें बगावत का दौर चल रहा है। जदयू और लोजपा पहले भी राजग के सहयोगी रह चुके हैं लेकिन पहली बार दोनों एक साथ एक ही खेमे में हैं। नीतीश कुमार को बिहार में राजग के प्रचार अभियान का चेहरा बताते हुए सुशील मोदी ने कहा कि गठबंधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामकाज का लाभ मिलेगा।

सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद को लेकर बयान तब दिया है

सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद को लेकर बयान तब दिया है जब राजद अध्यक्ष के बेटे तेजस्वी यादव ने अपने प्रचार अभियान में पिता के जेल में बंद होने को मुद्दा बना रखा है। उनका आरोप है कि चूंकि लालू प्रसाद भाजपा के प्रखर विरोधी हैं, इसलिए उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। सुशील मोदी ने दावा किया कि राजग तो चाहेगा कि लालू प्रसाद जेल के बाहर हों। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि उन्हें जमानत मिल जाती। बिहार के लोगों के लिए वह जंगल राज, अराजकता और कानून अव्यवस्था के प्रतीक हैं। जितना वह हमारे खिलाफ प्रचार करेंगे, उतना ही हमारे पक्ष में मतदाताओं का ध्रुवीकरण होगा।

जेल से बाहर ज्यादा अच्छे हैं

वह हमारे लिए जेल से बाहर ज्यादा अच्छे हैं और हमें राजनीतिक रूप से लाभ पहुंचाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग की राष्ट्रवाद की भावना पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमलों के इर्दगिर्द जन्मी है जिसका व्यापक प्रभाव पड़ा है। गठबंधन की रैलियों में जब नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और पाकिस्तान तथा चीन से निपटने के तरीके की बात करते हैं तो लोग उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपए देने का कांग्रेस का वादा और राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के उसके आरोप चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं क्योंकि विपक्षी दल इस बार महंगाई जैसे संवेदनशील विषय को मुद्दा बनाने में नाकाम रहे हैं और उसकी वजह है केंद्र सरकार का अर्थव्यवस्था को सही से संभालना।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों पर रोक के आरोप, नासवी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय...

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद...

अबू सलेम को नहीं मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी

25 साल की सजा पूरी होने के दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया, बॉम्बे हाई कोर्ट की गणना को सही माना गयानई...

अमेरिकी सांसदों की मांग, डेटा चोरी के मामले में तीन भारतीय कंपनियों पर हो कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को पत्र लिखकर भारत की तीन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई...

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों पर रोक के आरोप, नासवी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय...

दक्षिण-पूर्वी चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई

बीजिंग। दक्षिण-पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के बाद तलाश अभियान में एक और शव बरामद...

अबू सलेम को नहीं मिली राहत: सुप्रीम कोर्ट ने रिहाई की अर्जी खारिज कर दी

25 साल की सजा पूरी होने के दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया, बॉम्बे हाई कोर्ट की गणना को सही माना गयानई...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद भतीजे आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से निकाला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...