back to top

लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक में विलय को मंजूरी, 20 लाख जमाकर्ताओं को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के डीबीएस बैंक इंडिया लि. में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20 लाख जमाकर्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं 4,000 कर्मचारियों की सेवाएं भी सुरक्षित रहेंगी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, मंत्रिमंडल ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ अब जमाकर्ताओं पर बैंक से निकासी को लेकर अब कोई अंकुश नहीं रहेगा। मंत्री ने कहा कि एलवीबी की वित्तीय सेहत को खराब करने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा।

इससे पहले सरकार ने 17 नवंबर को रिजर्व बैंक को संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक पर 30 दिन की रोक की सलाह दी थी। साथ ही प्रत्येक जमाकर्ता 25,000 रुपये की निकासी की सीमा तय की गई थी। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने कंपनी कानून, 2013 के तहत एलवीबी के डीबीआईएल में विलय की योजना का मसौदा भी सार्वजनिक किया था। केंद्रीय बैंक ने एलवीबी के बोर्ड को भंग कर दिया था और केनरा बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को 30 दिन के लिए बैंक का प्रशासक नियुक्त किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...