back to top

थाईलैंड में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच टीकों की कमी बनी चिंता का कारण

बैंकॉक। थाईलैंड में शनिवार को कोविड-19 के 6,200 से अधिक नए मामले आए। देश में स्वास्थ्य सुविधाओं और कोरोना वायरस रोधी टीकों की कमी के बीच लगातार तीसरे दिन संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 41 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या 2,181 हो गयी है। थाईलैंड में अब तक सामने आए 2,71,000 से अधिक मामलों के 90 प्रतिशत मामले और मृतक संख्या के 95 प्रतिशत मामले अप्रैल की शुरुआत में महामारी के जोर पकड़ने के बाद दर्ज किए गए हैं। जून में 992 लोगों की मौत हुई, जो 2020 में थाईलैंड में हुई मौत की कुल संख्या से 15 गुना अधिक है।

पिछले कुछ सप्ताह में उन मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिन्हें अस्पतालों में आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) और वेंटिलेंटर बिस्तर की आवश्यकता है। सरकार के कोविड-19 स्थिति प्रशासन केंद्र ने बताया कि नए मामलों में से 39 प्रतिशत बैंकॉक से आए हैं,  25 प्रतिशत मामले पास के प्रांतों से हैं और 36 प्रतिशत अन्य 71 प्रांतों से आए हैं। केंद्र के उपप्रवक्ता अपिसमाई श्रीरंगसन ने कहा कि बैंकॉक के अधिकारियों को अपने स्थानीय समुदायों में संक्रमित लोगों को पृथक-वास में रखने और गंभीर मामलों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने को लेकर तत्काल कदम उठाने चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने शुक्रवार को जानकारी साझा करते हुए हालिया परिस्थिति को लेकर चिंता जतायी थी। महामारी विज्ञानी कामनुआन उंगचूसाक ने आशंका जताई कि अधिक संक्रामक माने जाने वाले वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आने से जुलाई में मृतक संख्या बढ़कर।,400 तक पहुंच सकती है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...