back to top

लाबुशेन और पुकोवस्की के अर्धशतक, आस्ट्रेलिया की विश्वसनीय शुरुआत

सिडनी। मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में पहली बार विश्वसनीय शुरुआत करते हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन गुरुवार को यहां दो विकेट पर 166 रन बनाए। बारिश के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल नहीं हो पाया और खेल का समय आगे बढ़ाने के बावजूद दिन भर में 55 ओवर ही डाले जा सके।

लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाए। चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वार्नर (पांच) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था। इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी श्रृंखला में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए। वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ चुके हैं।

आस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैचों में केवल एक बार 200 रन की संख्या छू पाया था लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने फिर से लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों दृढ़ता दिखाई जबकि इस बीच भाग्य ने भारतीयों का साथ नहीं दिया। युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रन के निजी योग पर जीवनदान मिले। दोनों अवसरों पर विकेटकीप ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े।

इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाए। बारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने वार्नर को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को बारिश और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अगली सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...