back to top

डिप्टी सीएम शिंदे पर कुणाल कामरा का कॉमेडी करना पड़ा महंगा, महाराष्ट्र में दर्ज हुआ मुकदमा

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार इलाके के उस हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के कार्यक्रम की शूटिंग की गई थी। इस कार्यक्रम में उन्होंने शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। हैबिटैट क्लब वही स्थान है जहां विवादास्पद इंडियाज गॉट लैटेंट शो को शूट किया गया था।

शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाला कामरा का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सोमवार तड़के कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने कहा कि करीब दो मिनट के वीडियो में कामरा ने सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। इससे पहले, रविवार रात बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर एकत्र हुए, जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। इस वीडियो को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए लिखा, कुणाल का कमाल। कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके शिंदे पर कटाक्ष किया था। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कामरा को चेतावनी दी कि पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता उनका पीछा करेंगे। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, आपको भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...