back to top

कोविड संकट सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में हुई प्रगति को नुकसान पहुंचाएगा : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस टीकों के निष्पक्ष और समान वितरण की जरूरत पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित निर्धनतम और वंचित लोग हुए हैं और इस संकट का असर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अथक परिश्रम से हुई प्रगति बाधित होगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अधिशासी बोर्ड के 148वें सत्र की वीडियो कॉन्फ्रेंस से अध्यक्षता करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि महामारी ने एक ऐसा अवसर प्रस्तुत किया है जहां स्वास्थ्य को सरकारों, साझेदारों और दानदाताओं के वैश्विक एजेंडा में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की जरूरत को रेखांकित किया है और डब्ल्यूएचओ में सतत आर्थिक योगदान की जरूरत भी चिह्नित की है ताकि यह वैश्विक संस्था सार्वजनिक स्वास्थ्य जरूरतों पर पूरी तरह ध्यान दे सके।

हर्षवर्धन ने दुनियाभर के चिकित्सा कर्मियों, वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं तथा अन्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया जो महामारी से निपटने के लिए लगातार कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने उन परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की जिन्होंने कोरोना वायरस के कारण अपने प्रियजनों को गंवा दिया।

उनके हवाले से मंत्रालय ने कहा, हम सभी जानते हैं कि 2020 पूरी दुनिया के लिए कितना मुश्किल रहा है। मानवता ने इस संकट से किस तरह अपनी पूरी शक्ति के साथ मुकाबला किया है, लेकिन इसी एक साल में विज्ञान के प्रमाणों को विवेकपूर्ण तरीके से अपनाया भी गया। मैं 2020 को विज्ञान का वर्ष और अतुल्य वैज्ञानिक उपलब्धियों का वर्ष कहता हूं।

उन्होंने कहा, अनुसंधानकर्ताओं ने 12 महीने से कम समय में एक नई बीमारी को चिह्नित किया है, एक नए वायरस के जीनोम पर अध्ययन किया है, निदान तकनीकें विकसित की हैं, उपचार के प्रोटोकॉल तैयार किए हैं और बिना किसी क्रम के नियंत्रित परीक्षणों में दवाओं एवं टीकों का प्रभाव साबित किया है।

हर्षवर्धन ने कहा कि अनेक देशों में जिस गति से कोविड-19 के टीकों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा है, अनेक उपलब्धियां अर्जित की जा रही हैं, तकनीक के क्षेत्र में निवेश में उछाल दिखाई दे रहा है और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपनाया जा रहा है, इन सभी से प्रगति के एक नए युग की उम्मीदें पैदा होती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी आशा जताई कि महामारी से हुए अभूतपूर्व नुकसान को प्रतिबद्घतापूर्ण राजनीतिक नेतृत्व एवं सतत विकास सहयोग और एकजुटता के माध्यम से मौजूदा वर्ष में कम किया जा सकेगा और सफलतापूर्वक इसके उलट अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...