back to top

भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 83 प्रतिशत से अधिक हुई

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई जिससे ठीक होने की दर 83 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वस्थ होने वाले नए मामलों में से 73 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है जहां एक दिन में लगभग 20 हजार लोग स्वस्थ हुए है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में यह संख्या सात हजार से अधिक है। मंत्रालय ने कहा, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इलाजरत मरीजों से 41.5 लाख (41,53,831) अधिक है। इस बीमारी से ठीक हुए मामलों की संख्या इलाजरत मरीजों की संख्या से 5.38 गुना अधिक हैं। ठीक हुए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस समय 9,47,576 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 15.42 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से 84,877 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि इसी अवधि में संक्रमण के 70,589 नए मामले सामने आए है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 51,01,397 हो गई है। इसी के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 70,589 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61,45,291 हो गई। वहीं 776 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 96,318 पर पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...