back to top

कोविड-19 : भारत में 70 लाख से अधिक लोगों को लगाए गए टीके

नई दिल्ली। भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आँकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जबकि इस आँकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चाे के कर्मी) को टीके लगाए गए। बयान में कहा गया, हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है। मंत्रालय ने कहा, ‘तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।’

बयान में कहा गया कि अब तक सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। पुडुचेरी में सबसे कम 17.5 फीसदी कर्मियों को ही अब तक टीका लगा है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। ऐसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में तेलंगाना, गुजरात, असम, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली शामिल हैं।

देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,562 है, जो देश के कुल मामलों का केवल 1.31 प्रतिशत है। मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘प्रति दस लाख जनसंख्या पर भारत के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 है, जो दुनिया में सबसे कम है।’ देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी 1,42,562 लोगों का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...