back to top

कोविड-19 : दक्षिण अफ्रीका में हालात बिगड़े, तत्काल कदम उठाने की आवश्यक

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण अस्पतालों में बिस्तरों एवं ऑक्सीजन की कमी होने के मद्देनजर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां रद्द करके उनकी बैठक बुला सकते हैं, ताकि वैश्विक महामारी से निपटने के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

सूत्र के हवाले से कहा, मैं पूरे भरोसे से बता सकता हूं कि (रामाफोसा की बुलाई) बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि तेजी से बढ़ रहे इस संक्रमण को कैसे काबू में किया जा सकता है। देश में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के रोजाना 14,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में शनिवार शाम तक संक्रमण के कुल मामले 9,95,000 थे। अब तक कुल 26,521 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली एमखिजे ने संक्रमण की दूसरी लहर को पहली लहर से भी अधिक खतरनाक बताया। पर्यटन मंत्री एमामोलोको कुबाई-एनगुबाने ने बताया कि लोगों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। इसके कारण संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं।

चिकित्सकों एवं नर्सों से सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि उनके लिए यह तय करना बेहद मुश्किल है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण संक्रमित हुए युवा लोगों का पहले इलाज किया जाए या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों का पहले उपचार किया जाए। जोहानिसबर्ग में एक चिकित्सक ने कहा, यह भावनात्मक रूप से थकाने वाला है, क्योंकि हमें यह फैसला करना है कि पहले कौन मरेगा। हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है। साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन ने पुष्टि की कि ऑक्सीजन की कमी भी चिकित्सकों को चिंतित कर रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...