back to top

कोविड-19 : भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या बढ़कर 26,685 हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या बढ़कर 26,685 हो गई है और देश में अब तक लगभग 3.7 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। इसके साथ ही संक्रमण की दर गिरकर 8.60 प्रतिशत रह गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट यानी जांच, रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और संक्रमित लोगों के उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसने कहा कि संक्रमण के प्रसार को सीमित करने में पहले कदम के रूप में समय पर रोगियों की पहचान, रोगियों को समय पर पृथक-वास में भेजने, प्रभावी उपचार और जांच संख्या में वृद्धि की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस को मात दे चुके लोगों की संख्या अब 24.04 लाख हो गई है और महामारी से उबरने की दर 75.92 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही मृत्युदर घटकर 1.84 प्रतिशत रह गई है। इसने कहा कि रोजाना जांच संख्या में तेज वृद्धि के भारत के संकल्प के चलते अब तक 3,68,27,520 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा, सोमवार को 9,25,383 नमूनों की जांच के साथ ही प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या तेजी से बढ़कर 26,685 हो गई है। इसने कहा कि पुणे में एक प्रयोगशाला से शुरुआत के साथ देश में अब कोविड-19 की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,524 तक पहुंच गई है। इनमें से 986 प्रयोगशाला सरकारी और 538 निजी प्रयोगशाला हैं।

देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के 7,04,348 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत हैं। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 60,975 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है तथा इस अवधि में 848 रोगियों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 58,390 हो गई है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...