back to top

कोविड-19 : भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1.68 लाख

नई दिल्ली। भारत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अपने नागरिकों को टीके की खुराक देने के मामले में दुनिया में पांचवे स्थान पर है और इस बीच, देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1.68 लाख है जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 29 जनवरी तक देश में लोगों को टीके की खुराकें देने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है।

मंत्रालय ने बताया कि 31 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5000 से कम है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में उपचाराधीन मामलों की संख्या चार है, वहीं दमन और द्वीव तथा दादर और नगर हवेली में छह है। कोविड-19 के 79.69 प्रतिशत उपचाराधीन मामले पांच राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं। मंत्रालय ने कहा, दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 69.41 प्रतिशत मामले हैं।

देश में 1.04,23,125 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 दिनों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों की तुलना में बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 13,052 नए मामले सामने आए हैं वहीं इसी अवधि में 13,965 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,44,307 स्वास्थ्यकर्मियों का 5,275 सत्रों में टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 68,962 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, वैश्विक परिप्रेक्ष्य में लोगों के टीकाकरण के मामले में भारत पांचवे स्थान पर है, और यह स्थिति तब है जब कई देशों ने अपना टीकाकरण अभियान भारत से पहले शुरू कर दिया था। टीकाकरण के अब तक कुल 63.34 प्रतिशत लाभार्थी आठ राज्यों से हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...