back to top

कोविड-19 : देश में संक्रमित से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले से ज्यादा संख्या संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की रही। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 45,87,613 हो गई है। देश में स्वस्थ होने की दर 81.25 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले आए हैं जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 89,746 है। मंत्रालय ने बताया कि केंद्रित रणनीतियों, समन्वित और सजग कदमों की वजह से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

मंत्रालय ने बताया, भारत में संक्रमण के नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार पांचवें दिन ज्यादा रही। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। यह वैश्विक स्वस्थ होने की दर का 19.5 फीसदी है। देश में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या है।

देश में 75 फीसदी संक्रमण मुक्त हुए लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20,000 से ज्यादा नए मरीज स्वस्थ हुए हैं और आंध्र प्रदेश में 10,000 से ज्यादा मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं।

बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले 56,46,010 तक पहुंच गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 90,020 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...