back to top

कोविड-19 : न्यूयॉर्क को चीन, ओरेगन से मिले वेंटिलेटर

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र न्यूयॉर्क के लिए चीन ने वेंटिलेटर भेजे हैं। साथ ही ओरेगन ने भी जीवन रक्षक उपकरण भेजने के लिए कहा है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले एक लाख से अधिक होने के कारण अधिकारी जीवन रक्षक उपकरणों की कम आपूर्ति होने से परेशान हैं।

गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने शनिवार को कहा कि न्यूयॉर्क ने संघीय सरकार से 17 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के आदेश दिए थे, जहां देश के लिए 10 हजार वेंटिलेटर ही स्टॉक में हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भर में जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों की मांग बढ़ गई है जहां कोविड-19 के तीन लाख 12 हजार एक सौ से अधिक मामले सामने आए हैं।

चीन ने अमेरिका के लिए एक हजार वेंटिलेटर भेजे हैं जबकि ओरेगन 140 वेंटिलेटर न्यूयॉर्क भेजेगा। कुओमो ने कहा कि चीन इन सब की आपूर्ति कर सकता है। वेंटिलेटर, पीपीई सब कुछ उसके पास है। हमें देखना होगा कि हमारे देश में निर्माण क्षमता क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर की मांग पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क चीन में खरीदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार एक हजार वेंटिलेटर दान देने जा रही है जो जॉन एफ. केनडी हवाई अड्डे पर आएंगे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...