back to top

कोविड-19 : मृतकों में ज्यादातर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में सामने आए कोविड-19 के 54 प्रतिशत मामले 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं, जबकि इस बीमारी से 51 प्रतिशत मौत उन लोगों की हुई है जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक थी।

उम्र के आधार पर कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौत का आकलन प्रस्तुत करते हुए मंत्रालय ने यह भी कहा कि 36 प्रतिशत मौत 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में, 11 प्रतिशत मौत 26-44 आयु वर्ग में और एक प्रतिशत मौत 18-25 आयु वर्ग तथा 17 साल से कम की आयु वालों की हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 25 अगस्त को प्रेस वार्ता के दौरान यही आंकड़े प्रस्तुत किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कोविड-19 से हुई 69 प्रतिशत मौतें पुरुषों की हुई हैं जबकि महिलाओं में यह दर 31 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं। इसने कहा कि जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बात है, 54 प्रतिशत मामले 18 से 44 आयु वर्ग से हैं, 26 प्रतिशत मामले 45 से 60 वर्ष के लोगों से जुड़े हैं, आठ प्रतिशत मामले 17 वर्ष से कम उम्र के और 12 प्रतिशत मामले 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों से जुड़े हैं।

मंत्रालय के डेटा के अनुसार भारत में बुधवार को कोविड-19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई जबकि 29 लाख लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है। सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,045 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 66,333 पर पहुंच गई है। देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 37,69,523 मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...