back to top

कोविड-19 : देश में 23 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, मृत्यु दर घटकर 1.85 प्रतिशत

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोविड-19 के 23 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में जितने मरीज हैं उससे तीन गुना लोग ठीक हो चुके हैं और मृत्यु दर घटकर 1.85 प्रतिशत पर आ गई है। मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 57,469 मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 23,38,035 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। ठीक होने की दर भी 75.27 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया है कि सघन जांच, निगरानी का दायरा बढ़ाने, संपर्क की तलाश में तेजी, प्रभावी उपचार व्यवस्था जैसी रणनीति की बदौलत यह मुमकिन हो पाया है। मंत्रालय ने कहा, घर पर पृथक-वास में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। वर्तमान में कुल 7,10,771 मरीज हैं, जो कि कुल संक्रमितों का महज 22.88 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, आईसीयू में भर्ती मरीजों का प्रभावी उपचार किया जा रहा है। इससे मृत्यु दर घटी है और अब यह 1.85 प्रतिशत पर आ गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ सक्रिय भागीदारी के जरिए एम्स, नई दिल्ली द्वारा कोविड-19 मामलों के प्रबंधन पर राष्ट्रीय ई-आईसीयू की कवायद ने देश में ठीक होने की दर बेहतर करने और मृत्यु दर घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय ई-आईसीयू का आयोजन सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को होता है। इसमें राज्यों के कोविड-19 अस्पतालों के आईसीयू के डॉक्टर हिस्सा लेते हैं।

इस दौरान कोविड-19 उपचार के संबंध में सवालों के जवाब दिए जाते हैं। अब तक ऐसे 14 राष्ट्रीय ई-आईसीयू का आयोजन हो चुका है। इसमें देश के 22 राज्यों के 117 अस्पतालों ने हिस्सा लिया है। देश में संक्रमण के 61,408 नए मामले आने से सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 31,06,348 हो गई। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 836 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 57,542 हो गई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...