back to top

भारत में लगातार आठवें दिन कोविड-19 से 1,000 से कम मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि इस महामारी से लगातार आठवें दिन 1,000 से कम मरीजों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीन दिनों से नौ लाख के आंकड़े से कम बनी हुई है।

वहीं, देश में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है। भारत में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है।

मंत्रालय ने कहा कि जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के अधिकतम मरीज हैं (कुल उपचाराधीन मरीजों के 61 प्रतिशत), वहां आधे से अधिक मरीज (54.3 प्रतशित) स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 60,77,976 हो गई। इस तरह संक्रमण मुक्त होने की दर 86.17 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 70,53,806 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले लगातार आठ दिनों से 1,000 से कम मरीजों की मौत हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी 8,67,496 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले केरल में (11,000 से अधिक) सामने आए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है। पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,08,334 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,040, तमिलनाडु में 10,187, कर्नाटक में 9,891, उत्तर प्रदेश में 6,353, आंध्र प्रदेश में 6,194, दिल्ली में 5,740, पश्चिम बंगाल में 5,563, पंजाब में 3,798 और गुजरात में 3,775 लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...