back to top

कोविड-19 : जापान ने विदेशियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी, कोरिया और थाईलैंड में भी सख्ती

तोक्यो। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार के मद्देनजर जापान की सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध उन विदेशियों पर लागू होगा जो जापान के रहने वाले नहीं हैं। कोरोना वायरस के नए रूप के बारे में कहा जा रहा है कि यह और अधिक संक्रामक है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से लागू होगा और फिलहाल यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जापान ने पिछले सप्ताह ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जो जापान के रहवासी नहीं हैं। पिछले दो दिनों में सात लोगों के वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद देश ने यह कदम उठाया है। इन सात यात्रियों में से पांच ब्रिटेन से लौटे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि जापान के नागरिकों और देश में रहने की अनुमति रखने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास की अवधि से छूट को अब निलंबित किया जा रहा है। जापान में शनिवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,17,312 मामले सामने आ चुके हैं तथा 3,213 लोगों की यहां मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 970 नए मामले सामने आए हैं और सामाजिक दूरी के सख्त नियमों को लागू करने के संबंध में रविवार को निर्णय लिया जाएगा।

कोरिया रोग नियंत्रण व रोकथाम एजेंसी ने बताया कि देश में अब तक 56,872 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा कुल 808 लोगों की मौत हो चुकी है। थाईलैंड में रविवार को संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,020 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण की अधिकता वाले दो नए क्षेत्रों का पता लगाया है। सरकार ने लोगों का आगाह किया है कि अगर सामाजिक दूरी समेत अन्य प्रतिबंधों का पालन नहीं किया गया तो मार्च तक देशव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...